राजकीय जिला उद्यान परिसर में कोषागार मे तैनात कर्मचारी के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

राजकीय जिला उद्यान परिसर में कोषागार मे तैनात कर्मचारी के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

(राजन तिवारी संवाददाता अयोध्या धाम)

अयोध्या।पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में मुख्य कोषाधिकारी अयोध्या ममता सिंह की अध्यक्षता में राजकीय जिला उद्यान परिसर में कोषागार अयोध्या के सेवानिवृत्ति कर्मचारी अमरनाथ सिंह के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर विभिन्न पेंशनर्स एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारी,मुख्य कोषाधिकारी अयोध्या ममता सिंह एवं कोषागार अयोध्या के विभिन्न कर्मचारियों द्वारा अमरनाथ को सम्मानित किया गया तथा अमरनाथ के सम्मान में विभिन्न पेंशनर एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारी गण तथा कोषागार अयोध्या के सभी कर्मचारियों द्वारा अमरनाथ के सम्मान में गीत, कविता व अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए। उनके स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु होने की कामना के साथ-साथ उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की भी भूरि भुरि प्रशंसा की गई।मुख्य कोषाधिकारी अयोध्या ममता सिंह जी ने अमरनाथ जी के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनसे आगे भी जनहित में पेंशनर्स को ऐसे ही अपने अनुभव से लाभ पहुंचाते रहने की अपेक्षा की एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वास्त किया की आप लोगों के साथ पूरा कोषागार परिवार सहयोग के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *