राजभवन में भगवान महावीर पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
चेन्नई। राजभवन कें भारथियार मंडपम में 26वां महावीर पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल आरएन रवि थे, उन्होंने पुरस्कार प्रदान किए। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति ने भी समारोह की अध्यक्षता की। भगवान महावीर फाउंडेशन चार श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित वार्षिक महावीर पुरस्कार प्रदान करता है। प्रत्येक पुरस्कार में 10 लाख रुपये की नकद राशि, एक स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। कुछ साल पहले श्री सुधीर भाई गोयल सेवाधाम आश्रम उज्जैन को मिल चुका यह पुरुस्कार। सभी को बहुत बहुत बधाई। आदरणीय सुज्ञान मोदी जी ने यह शुभ सूचना दी है।

