“राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कालेज में सञारम्भ के पूर्व औचक निरीक्षण समिति गठित”

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर। जौनपुर जनपद के अति प्राचीन शिक्षण संस्थान और छात्र संख्या के आधार पर बड़ा होने का गौरव प्राप्त शिक्षण संस्थान के प्रबंध समिति ने विद्यालय में पठन पाठन के साथ साथ अनुशासन, स्वच्छता, सुरक्षा की उत्तम वातावरण बनी रहे-इस उद्देश्य से प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजा श्री अवनीन्द्र दत्त दुबे के निर्देश पर प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने प्रोफेसर (डॉ) अखिलेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में श्री जियाराम यादव एवं डॉ मयानन्द उपाध्याय सहित तीन सदस्यीय “आकस्मिक निरीक्षण समिति” का गठन किया है। समिति को यह दायित्व सौंपा गया है कि विद्यालय परिसर में कक्षा संचालन, अनुशासन सहित सहगामी क्रियाएं समुचित ढंग से संचालित हो, इसके लिए समय समय पर औचक निरीक्षण कर प्रोत्साहित करे। समिति के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पहूंच कर शिक्षकों के साथ संक्षिप्त बैठक कर विचार विमर्श किया। प्रधानाध्यापक डॉ संजय चौबे सहित डॉ अशोक मिश्र, डॉ रमेश चन्द, डॉ बृजेश सिंह, सर्वश्री अशोक तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम चंद जी, राजेश श्रीवास्तव, बृजभूषण यादव, ओमप्रकाश सिंह,रिशिकेश गौतम,राज कुमार सिंह आदि ने अध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए छात्रहित में हर सम्भव प्रयास एवं पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *