राज्य सभा की सरकारी आश्वासन समिति का दिनांक 11.10.2025 को लखनऊ में अध्ययन दौरा संपन्न हुआ।
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। इस समिति की अध्यक्षता डॉ एम तंबीदुरई, माननीय सांसद, राज्यसभा, ने की । इस समिति के अन्य सदस्यों में माननीय सांसदगण श्री बिरेंद्र प्रसाद बैश्य, श्री नीरज डांगी, श्री आर गिरी राजन, श्रीमती दर्शाना सिंह एवं श्री लहर सिंह सिरोया भी सम्मिलित थे। समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों का स्वागत इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार एवं सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री कल्याण कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर किया।
इस अध्ययन दौरे के दौरान दो बैठकों का आयोजन किया गया। प्रथम बैठक उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव श्री शशि प्रकाश गोयल एवं केंद्र व राज्य सरकार के चुनिंदा मंत्रालय / विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की गयी। द्वितीय बैठक में वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) और इंडियन बैंक तथा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के शीर्ष अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। इस दौरान इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार ने बैंक के व्यवसाय एवं नेटवर्क पर प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही अतारांकित प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस बैठक में नोडल बैंक (इंडियन बैंक) के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता के साथ बैंक के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

