राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल द्वारा दो दिवसीय मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी-2023 का किया गया उद्घाटन

जौनपुर  – राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनीबाग, कचहरी, वाराणसी के प्रागण में आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी-2023 का उद्घाटन 25 फरवरी 2023 को मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन, उ0प्र0 सरकार श्री रवीन्द्र जायसवाल जी द्वारा किया गया।

मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी दो भागों में आयोजित की गयी, भाग-1 के अन्तर्गत शाकभाजी, फल एवं फलों से संरक्षित पदार्थ को सम्मिलित किया गया है। भाग-2 के अन्तर्गत गुलाब के कटे फूल, प्रदर्शनी का सर्वोत्तम गुलाब, कटे मौसमी फूल, कलात्मक फूलों की सज्जा, डहेलिया, सदाबहार पत्ती वाले पौधे, कैक्टस, सकुलेन्ट्स, बोनसाई, वर्टिकल गार्डेन, रंगोली सम्मिलित थे। प्रदर्शनी में 500 प्रतिभागियों ने 2776 प्रदर्शों के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें से प्रमुखतः पूर्वोत्तर रेलवे, बी0एच0यू0, 39-जी0टी0सी0, छावनी परिषद, केन्द्रीय कारागार, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल, नगर निगम, वाराणसी विकास प्राधिकरण, निजी पौधशालाएं, जनपद वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर एवं चन्दौली के कृषक प्रतिभागी रहे। प्रदर्शनी का सर्वोत्तम गुलाब ‘‘किंग आफ द शो’’ जुमेलिया प्रजाति (प्रस्तुति ग्लोब नर्सरी), ‘‘क्वीन आफ द शो’’ सोलेयर प्रजाति (प्रस्तुति छावनी परिषद) विजेता रही।

मुख्य अतिथि मा0 मंत्री जी द्वारा इस अवसर पर प्रदर्शनी समिति द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया गया एवं प्रदर्शनी में मण्डल के 08 शाकभाजी एवं फलों के उन्नतशील खेती करने वाले उत्कृष्ट कृषकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा संचालित राज्य औद्यानिक मिशन योजनान्तर्गत मशीनीकरण कार्यक्रम में दो लाभार्थी श्री बालचरन, श्री नरेन्द्र कुमार वर्मा को मा0 मंत्री जी द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर पावर टिलर उपकरण की चाभी प्रदान की गयी। प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रदर्शों की जजिंग भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा0 सूर्यनाथ सिंह चौरसिया, डा0 एस0के0 सिंह, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो0 अनिल कुमार सिंह, डा0 ए0के0 पाल और श्री अश्विनी देशवाल, यू0पी0 कालेज के डा0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं डा0 एम0पी0 सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 नरेन्द्र रघुवंशी, डा0एन0के0 सिंह, डा0 मनीष पाण्डेय, अग्रसेन महिला पी0जी कालेज की डा0 उषा बालचन्दानी एवं जिला सूचना अधिकारी सुश्री मनोकामना राय द्वारा की गयी, जिसके आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कार 26 फरवरी 2023 को अपरान्ह 01ः00 बजे आयुक्त महोदय, वाराणसी मण्डल/अध्यक्ष, मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी वाराणसी द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा आकर्षक स्टाल भी लगाये गये हैं, अपरान्ह में प्रदर्शनी का अवलोकन श्री एस0 राजलिंगम जिलाधिकारी वाराणसी, श्री अभिषेक गोयल उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण वाराणसी, श्री हिमांशु नागपाल मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के जजों को श्री जय करण सिंह उप निदेशक उद्यान/सचिव, मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी वाराणसी द्वारा मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री सुभाष कुमार जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी, श्रीमती अलका श्रीवास्तव जिला उद्यान अधिकारी चन्दौली, श्रीमती ममता सिंह यादव जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर एवं श्री शैलेन्द्रदेव दूबे जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, श्री मनोज कुमार सिंह तकनीकी सहायक, श्री राजेश कुमार सिंह लेखाकार, श्री अनुराग कुमार सिंह वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, श्री ज्योति कुमार सिंह, उद्यान निरीक्षक, श्री सुधान्शु कुमार सिंह उद्यान निरीक्षक, कु0 स्नेहलता सिंह प्रधान सहायक द्वारा प्रदर्शनी आयोजन में सराहनीय योगदान प्रदान किया गया। प्रदर्शनी 26 फरवरी, 2023 को प्रातः 09ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक जनमानस के अवलोकनार्थ खुली रहेगी तथा संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजना भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *