राम जन्मभूमि मुकदमे की पैरवी करने वाले अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

*राम जन्मभूमि मुकदमे की पैरवी करने वाले अधिवक्ता पर जानलेवा हमला*

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।राम जन्ममूमि मामले में पैरवी करने वाले अधिवक्ता पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। अधिवक्ता संघ ने हमले की निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या कोतवाली के छोटी देवकाली वार्ड बेगमपुरा निवासी अधिवक्ता तरुण जीत वर्मा का कहना है कि मंगलवार को अपने वाहन से सरयू बंधे के रास्ते जमथरा घाट जा रहे थे। इसी दौरान लगभग पौने दो बजे कैंट थाना क्षेत्र स्थित बाटी वाले बाबा के आश्रम के पास बोलेरो सवार लोगों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया। चार लोगों ने लाठी-डंडा से उनके ऊपर प्रहार शुरू कर दिया। उनपर जानलेवा हमला कर जान से खत्म कर देने की कोशिश की। सरकारी अंगरक्षक ने किसी तरीके से उनकी जान बचाई। हमलावर वाहन में तोड़फोड़ करते हुए भाग निकले। हमला करने वालों में राम और सूरज के अलावा दो अन्य अज्ञात शामिल थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय ने कहा कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो अधिवक्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *