रामलीला ग्राउण्ड ऐशबाग लखनऊ में प्रातः 10 बजे से 17वाँ सपादलक्ष रूदाभिषेक हर हर महादेव की गूंज से प्रारम्भ हुआ

रामलीला ग्राउण्ड ऐशबाग लखनऊ में प्रातः 10 बजे से 17वाँ सपादलक्ष रूदाभिषेक हर हर महादेव की गूंज से प्रारम्भ हुआ

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। शिव सेवा परिवार की ओर से भगवान शिव की अहैतुकी कृपा से श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या, दिन गुरूवार रामलीला ग्राउण्ड ऐशबाग लखनऊ में प्रातः 10 बजे से 17वाँ सपादलक्ष रूदाभिषेक हर हर महादेव की गूंज से प्रारम्भ हुआ।
प्रमुख आचार्य गिरजाशंकर दीक्षित शिव शंकर पाण्डेय एवं डा योगेश व्यास तथा 5 सहयोगी आचार्यों के साथ शिव परिवार का षोडशोपचार पूजन कराया गया जिसमें भगवान का आवाह्न पाद्य अर्घ्य आचमन स्नान सुगंधित जल स्नान वस्त्र जनेऊ चंदन अक्षत मिश्रित अनाज गुलाल बेल पत्र फूल धूप दीप नैवेद्य पान सुपाड़ी ऋतु फल दक्षिणा, स्तुति आरती पुष्पांजलि तथा विसर्जन किया गया।
सभी भक्तों के कामनानुसार भगवान से प्रार्थना की गईं।
आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 27 चैकियों पर शिव परिवार के साथ 55सौ रूद्र विराजमान कर शिव भक्तों ने पूजा की। भगवान के अभिषेक के लिए ऋषिकेश से 540लीटर गंगाजल एवं 3कुंटल गाय का दूध मंगाया गया
आयोजक हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान में ही गड्ढा खोद कर मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
हरिश्चंद्र अग्रवाल अमरनाथ मिश्रा राजेंद्र कुमार अग्रवाल अरविंद तिवारी सुधीर गुप्ता मनमोहन लोकेश अग्रवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला शिवम बंसल विनोद अग्रवाल उत्कर्ष त्रिपाठी अतुल त्रिपाठी सतीश चंद्र मिश्रा दीपक बाजपेई सुनील शुक्ला नीरज मिश्रा मयंक मनोचा वर्षा शर्मा उज्जवल शुक्ला अनुज अग्रवाल संजय सोनकर सत्यकाम मिश्रा अर्चना जी सनी लालवानी आशा रानी निगम प्रीति निगम देवेश जी संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *