अयोध्या। विगत 40 वर्षो से अयोध्या में रामायण मेले का आयोजन होता है यह आयोजन रामायण मेला समिति एवं जिला प्रशासन के सहयोग से होता है इसके अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास, महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार शीतला सिंह जी, कोषाध्यक्ष दीपकृष्ण वर्मा जी और कार्यालय मंत्री नन्दकुमार मिश्र जी एवं संगठन मंत्री कमलेश सिंह जी आदि इसके मुख्य सहयोगी है। इस मेले का शुभारम्भ छोटी छावनी के पूज्य एवं मेला समिति के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमननयन दास, रसिद पीधाधीश्वर जनमेजय शरण, दिगम्बर अखाड़ा प्रमुख सुरेश दास, श्री रामाश्रम/साधनाश्रम प्रमुख जयराम दास, हनुमानगढ़ी प्रसिद्ध सन्त बलरामदास, वरूण दास, रामलखनदास आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन संत कमलेश दास/पुरूषोत्तम दास जी द्वारा किया गया। यह मेला दिनांक 10 दिसम्बर 2012 तक चलेगा। इसमें आज मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा0 निर्मल खत्री, राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, प्रभात शर्मा, शरद कुमार त्रिपाठी, जर्नादन उपाध्याय, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, श्री सूर्य नारायण सिंह के अलावा जिला प्रशासन की तरफ से डिप्टी कलेक्टर अनामिका श्रीवास्तव, उप निदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह, ईडिस्टिक मैनेजर प्रिया मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ सहयोगी, पत्रकार गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मेले में मुख्य रूप से आज रामलीला पखावज वादन, भजन, लोक गायन आदि कार्यक्रम हो रहे है तथा इस मेले में सभी कार्यक्रम प्रत्येक दिन 2 बजे से प्रारम्भ होते है तथा लगातार कार्यक्रम समाप्ति तक 8 से 9 बजे तक चलते रहते है। दिनांक 8 दिसम्बर 2021 को ऋषि कुमार द्वारा रामलीला, अजय मिश्र, सुश्री रंजना राय द्वारा लोक गायन, रामायण नृत्य नाटिका एवं अग्निहोत्री बंधु द्वारा भजन गायन भी होगा। 8 दिसम्बर 2021 को लगभग 3 बजे मण्डलायुक्त एम0पी0 अग्रवाल द्वारा संस्था द्वारा प्रकाशित स्मारिका का रामकथा पार्क में ही विमोचन किया जायेगा। सभी चारो दिवस के कार्यक्रमों में हमारे मीडिया बंधु आमंत्रित है तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग करें। इस कार्यक्रम में संस्कृति विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकारों द्वारा तथा विकास पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। मण्डलायुक्त ने सूचना एवं संस्कृति विभाग के स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मेले को सफल बनाने हेतु समुचित कार्यवाही करें तथा आम जनमानस में इस मेले के आयोजन के बारे में जानकारी दें।

