राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन : खिलाड़ियों ने जीता पांच गोल्ड4 सिल्वर सहित 9 मेडल

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के बल पर उत्तर प्रदेश की तरफ से 5 गोल्ड 4 सिल्वर सहित नौ मेडल अर्जित किया खिलाड़ियों ने इसका श्रेय अपने प्रशिक्षक को संजीव कुमार साहू को दिया जिनकी देखरेख में लगातार जौनपुर के खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर खेल कर और मेडल जीत रहे हैं इस टूर्नामेंट में सीनियर वेट कैटेगरी में अश्विन पांडे शिवानी पांडे जूनियर वेट केटेगरी में विपिन कनौजिया मोहम्मद निहाल सब जूनियर में नूर मोहम्मद कृतार्थ गुप्ता अध्यम सिंह अध्य सिंह वंश जायसवाल ने जौनपुर का नाम रोशन किया।
गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी शिवानी पांडे अश्विन पांडे नूर मोहम्मद मोहम्मद मिन्हाल आध्या सिंह । सिल्वर मेडल कृतार्थ गुप्ता विपिन कनौजिया वंश जयसवाल। जौनपुर सिटी स्टेशन पर पहुंचने पर खिलाड़ियों के परिजनों द्वारा व एसोसिएशन के मैनेजर शुभम गुप्ता द्वारा माला फूल गाजा बाजा के द्वारा स्वागत किया गया। कोच संजीव कुमार साहू ने बताया कि जौनपुर के खिलाड़ी इसी तरह मेहनत करते रहें तो वह दिन दूर नहीं जब इन खिलाड़ियों का चयन ओलंपिक व एशियन स्तर पर होगा।इस अवसर पर परिजनों ने स्टेशन पर पहुँचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। जिसमें प्रमुख रूप से विकास वर्मा संतोष पांडे अली मोहम्मद अली कैसर मोहम्मद मेहताब अमित निगम कुंवर अरविंद सिंह व तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *