राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन :अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट

*राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

दिल्ली- हिन्दुत्व की ध्वजा को पूरे विश्व में फहराने वाले संगठन राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नित्यानंद पूरी जी महाराज ने भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने हेतु भारत के लोकप्रिय जननायक प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। सर्व विदित हो कि भारत सहित पूरे विश्व में सनातन धर्म की ज्योति जगाने वाले, हिन्दू एवं वैदिक धर्म की बात करने वाले संगठन राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज ने अपने शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठन के द्वारा आदरणीय जी को आश्वस्त किया कि हमारा संगठन पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करेगा, जिसका समर्थन पत्र सौंपा गया है। मुलाकात के दौरान भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र हेतु भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *