अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव संवाददाता अयोध्या)
जिले के रुदौली विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री आंनद सेन यादव ने रुदौली क्षेत्र में इंट्री मारी है।सूत्र के मुताबिक वे करीब दो दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ उन्होंने भेलसर से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की है।आनन्द सेन जब भेलसर पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।उसके बाद जब वह तहसील परिसर में अधिवक्ताओं से सम्पर्क करने पहुंचे तो कुछ अधिवक्ताओं ने बाहरी वापस जाओ और जयभीम के नारे लगाये हालांकि तभी अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें नारेबाजी से रोक दिया।उसके बाद रौजागांव में उनका स्वागत किया गया।जब मवई चौराहा पहुंचे तो ब्लाक अध्यक्ष रेहान खाँ ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।उसके बाद आनंदसेन मवई स्थित पूर्व विधायक मरहूम इस्तियाक खाँ के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात की बाद में शाह भीखा शाह की मजार पर चादर चढ़ाया।वहां पर उपस्थित लोगों से मुलाकात कर अपने लिये वोट मांगा।वहां से आनन्द सेन यादव जब नेवरा पहुंचे वहां उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान आनन्द सेन यादव के भ्रमण की कमान सपा जिला सचिव मो0 रईस खाँ रहे।

