अयोध्या।जिले के शिक्षा क्षेत्र हैरिंग्टनगंज अयोध्या में सम्मान समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रूरूखास में किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में , उपनिदेशक/प्राचार्या डायट अयोध्या संध्या श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार (मेंटर)ब्लॉक हैरिंग्टनगंज, डीसी एम.आई. एस. भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा विद्यालय की प्रशंसा करते हुए 6 छात्र-छात्राओं को “स्वच्छता पखवाड़ा” अंतर्गत पुरस्कार वितरण दिवस पर प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। राज्य पर्यावरण मित्र पुरस्कार 2020 में इस विद्यालय को चयनित होने के लिए, 4 बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति फेस-3 अन्तर्गत विद्यालय में कार्यरत सभी रसोईया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन संकुल शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रूरू खास मनीष देव गुप्ता द्वारा किया गया। संकुल प्रभारी श्री कासिम अंसारी भी मौजूद रहे । अंत में विद्यालय के समस्त स्टाफ मनीष देव (प्रधानाध्यापक), मुकेश चंद्र, बृजेश कुमार, मनीष कुमार, राजित राम, अनिता मिश्रा, आशा द्वारा सुश्री शैलजा मिश्रा खंड (शिक्षा अधिकारी) को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद दिया गया।

