जौनपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी के निकट शब्बीर कटरे में मोहम्मद मुस्लिम शहज़ादे की रेडीमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर कर रात लगभग 2 से 3 के मध्य चोरो ने हाथ साफ किया जिसमें चोर जूते चप्पल जीन्स पेंट शर्ट आदि काफी कपड़े उठा ले गए इसीप्रकार दूसरी घटना फरहत तस्लीम पत्नी स्व0 जियाउद्दीन के मकान में किराएदार के साथ भी घटित हुई जिसमें बताया जा रहा है कि कीमती सामान व नगद भी चोर उठा ले गए है । उक्त घटना स्थल पर गए पत्रकार को पुलिस द्वारा कवरेज करने से भी रोका गया ।

