रोजा इफ्तार का कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर सैफ हुसैन खान के यहां रोजा इफ्तार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्जन डॉक्टर सैफ हुसैन खान के निवास स्थान जीएचके हॉस्पिटल पर बीसवीं रमजान दिन बुधवार को रोजा इफ्तार के यह कार्यक्रम में शहर के बड़े नमाजी और परहेज़ किस्म के के लोगों ने हिस्सा लिया। हाल ही में डॉक्टर सैफ को जिला अस्पताल में कायाकल्प टीम ने अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया था। खानदानी डॉक्टर सैफ खान के पिता डॉक्टर जीएचके खान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी रहे हैं। इसके साथ उनकी पत्नी श्रीमती डॉ अंबर खान एक अच्छी स्त्री रोग विशेषज्ञ जिन्हें कई बार सामाजिक कार्यों में पुरस्कृत भी किया गया है। गरीबों के लिए हर तरह से तैयार रहने वाला यह परिवार माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *