रोटरीक्लब ग्रेटर द्वारा निशुल्क योग शिविर का किया गया अयोजन
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या।रोटरी क्लब ग्रेटर फैजाबाद द्वारा आज 8 जून 2025 से दीपशिखा कुंज’, अंगूरी बाग ,में सात दिवसीय योग शिविर प्रारंभ किया गया।
सर्वप्रथम क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन अनुराग अग्रवाल ने श्री श्री रविशंकर जी की फोटो पर माल्यार्पण किया । तत्पश्चात मंडल निदेशक अरुण अग्रवाल, अध्यक्ष दीपक रस्तोगी, क्लब की चेयरपर्सन रश्मि केसरवानी और कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन देवेश अग्रवाल एवं स्वाति अग्रवाल ने प्रज्वलित करके योग शिविर का विद्यवत उद्घाटन किया।
सुनील रस्तोगी ने योग प्रशिक्षिका अनीता अग्रवाल जी को बुके भेंट कर एवम दीपिका अग्रवाल ने अंगवस्त्रम पहना कर सम्मानित किया। दूसरे योग प्रशिक्षण अनुज भज्जा को स्वाति अग्रवाल ने बुके औऱ अमित अग्रवाल ने अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया एवं दीपक रस्तोगी ने यूथ हॉस्टल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अनूप मेहरोत्रा को अंगवस्त्रम पहनकर सम्मानित किया।
क्लब के अध्यक्ष रो दीपक रस्तोगी ने अपने उद्बोधन में बताया की योग के जनक महेश पतंजलि थे उनका जन्म लगभग 200 ईसा पूर्व हुआ था। पतंजलि के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आठ अंगों वाली प्रक्रिया बताई गई है। जिसे अष्टांग योग कहते हैं आठ अंग है यम, नियम ,आसन प्राणायाम, प्रत्याहार ,ध्यान, धारणा ,और समाधि है।
रो अरुण जी ने बताया की बाबा रामदेव जी ने पूरे देश में योग की अलख जगाई है और हरआम इंसान को योग से परिचय कराया। बाबा रामदेव जी ने लगभग 14 वर्ष की आयु में आचार्य बलदेव जी से शिक्षा ली । 1995 में कृपालु देव स्वामी से दीक्षा ली वर्ष 2006 में बाबा रामदेव ने और बालकृष्ण ने पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में यह जानकारी दी कि दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप को घोषित किया। तब से आज तक पूरे विश्व में लाखों लोग योग को अपना रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक देवेश अग्रवाल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने 21 जून 2015 को 36000 लोगों के साथ दिल्ली में योगा करके प्रथम योग दिवस मनाया ।
इसके पश्चात रो संजीव सोनी ने अनुज जी का जीवन परिचय कराते हुए बताया कि उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की शिक्षा के बाद 1998 में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन साकेत यूनिट को ज्वाइन किया , वर्तमान में वह साकेत यूनिट के चेयरपर्सन है , 2007 में अनुज जी ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन से जुड़े और उसके बाद अपना पूरा जीवन आर्ट ऑफ़ लिविंग को ही दे दिया है।
सपना रस्तोगी ने प्रशिक्षिका अनीता अग्रवाल जी का परिचय कराते हुए यह कहा कि आपने अपना संपूर्ण जीवन 2017 से आर्ट ऑफ लिविंग में दे दिया , आप जो योग टीचर हैं, गुरु पूजा पंडित, एवं हैप्पीनेस टीचर के रूप में अपनी सेवा दे रही है ।इस अवसर पर अमित रस्तोगी, पुनीत वैश्य ,संजीव सोनी ,नमन रस्तोगी, अमित अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, अनुराग अग्रवाल, अरुण अग्रवाल ,देवेश अग्रवाल स्वाति अग्रवाल ,रश्मि केसरवानी ,नीता मित्तल ,निमिषा वैश्य ,दीपिका अग्रवाल, छवि अग्रवाल ,राहुल केसरवानी, सपना रस्तोगी, भारती वैश्य,सागर अग्रवाल, अनूप मल्होत्रा आदि गड़मान्य लोग उपस्थित रहे।

