रोटी बैंक वाराणसी की “रोटी से रोजगार” पहल के तहत दिव्यांग युवक को मिली नई शुरुआत
देश की उपासना ब्यूरो
वाराणसी:समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रोटी बैंक वाराणसी द्वारा “रोटी से रोजगार” पहल के अंतर्गत 80% दिव्यांग युवक प्रिंस कुमार को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वजन करने वाली मशीन प्रदान की गई।
प्रिंस कुमार पहले घाटों पर बैठकर भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करते थे। लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की कि वे भिक्षा नहीं बल्कि मेहनत के बल पर स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहते हैं। उनकी इसी सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति को देखते हुए रोटी बैंक वाराणसी की टीम ने उन्हें वजन करने वाली मशीन देकर रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।
रोटी बैंक वाराणसी की इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को केवल भोजन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना भी है।
इस अवसर पर रोटी बैंक के अध्यक्ष रौशन पटेल, रिंकू सेठ, रजत श्रीवास्तव तथा अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।
स्लोगन:
“₹5 देकर वजन कराएं, भिक्षा नहीं — स्वावलंबन बढ़ाएं।”

