लखनऊ: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, विराज खंड-5, गोमती नगर, का वार्षिक उत्सव 17 दिसंबर, 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, विराज खंड-5, गोमती नगर, का वार्षिक उत्सव 17 दिसंबर, 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ:एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, विराज खंड-5, गोमती नगर, लखनऊ का वार्षिक उत्सव 17 दिसंबर, 2025 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह का विषय : ‘लिटरेरी लैंडस्केप्स’ रहा, जिसने विद्यार्थियों को साहित्य की विस्तृत दुनिया से परिचित कराया।
यह भव्य कार्यक्रम विद्यालय की संस्थापिका डॉ. अमिता चौहान जी के मार्गदर्शन और प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मिश्रा जी के सफल नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस विशेष अवसर पर एमिटी गुरुग्राम 46 की प्रधानाचार्या डॉ. आरती चोपड़ा जी तथा एमिटी यूनिवर्सिटी , लखनऊ के प्रो वाइस चांसलर डॉ. अनिल वशिष्ठ जी ने अपनी उपस्थिति द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह की शुरुआत में, प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मिश्रा जी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों और प्रगति का विस्तृत विवरण दिया गया।
इस वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने साहित्यिक कृतियों पर आधारित मनमोहक नृत्य और नाटक को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों में विशेष रूप से रवींद्रनाथ ठाकुर , जे.के. रोलिंग और विलियम शेक्सपियर जैसे लोकप्रिय लेखकों के कार्यों को जीवंत किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्या जी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है तथा बच्चों में पुस्तक प्रेम उत्पन्न करने में सदा ही विद्यालय व अभिभावकों का अप्रतिम योगदान रहा है l
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सांस्कृतिक संध्या को अपनी बहुमूल्य उपस्थिति द्वारा सफल बनाने हेतु अभिभावकों का विशेष आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *