थाना बीबीडी पुलिस टीम द्वारा बन्द मकान में चोरी करने वाले 04 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी किये गये कीमती जेवरात बरामद
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। थाना बीबीडी पुलिस द्वारा बन्द मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए पुलिस ने कहा कि
दिनांक-09.07.2024 को थाना बीबीडी जनपद लखनऊ पर वादी मुकदमा प्रकाश चन्द्र करगेती (कनिष्ठ सहायक) राजकीय हाईस्कूल जुग्गौर चिनहट लखनऊ ने तहरीरी सूचना कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा स्कूल के गेट व कमरो का ताला तोड़कर स्कूल में लगे डीवीआर, मानीटर व अन्य सामान चोरी कर लिये है जिसके आधार पर थाना बीबीडी लखनऊ पर मु0अ0सं0-106/2024 धारा 331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 12.07.2024 को वादिनी मुकदमा श्रीमती रिया खान पत्नी अब्दुला खान निवासी ग्राम जुग्गौर बीबीडी लखनऊ द्वारा तहरीरी सूचना किया गया कि संदेही अभियुक्तगण अउवा अपने साथियो के साथ वादिनी के घर में घुसकर मकान का दरवाजा फाड़कर घर में रखी ज्वैलरी व रूपये चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना बीबीडी लखनऊ पर मु0अ0सं0-108/2024 धारा-331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। अभियोगों की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. लवकुश रावत उर्फ अऊवा पुत्र विशुनलाल निवासी पंडितपुर जुग्गौर थाना बीबीडी लखनऊ उम्र 21 वर्ष, 2. रवि रावत पुत्र श्यामलाल रावत निवासी जुग्गौर मुहल्ला गोदइया थाना बीबीडी लखनऊ उम्र 25 वर्ष, 3. रोहित रावत पुत्र तिलक राम निवासी हैवत मऊ मवैया थाना पीजीआई लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष, 4. दीपक कुमार बाल्मीकी पुत्र रामविलास निवासी लहुरावीर थाना चेतगंज वाराणसी हालपता मकान सं0-22/1 ढुढा कालोनी चरन भट्टा रोड थाना पीजीआई लखनऊ उम्र 35 वर्ष को रेलवे क्रासिंग से पहले जुग्गौर के पास पकड़ लिया गया। जिनके कब्जे से मु0अ0सं0-108/2024 से सम्बन्धित पीली धातु, सफेद धातु के जेवरात व 790/- रुपये नगद बरामदगी करते हुए अभियुक्तगण को दिनांक 14.7.2024 को गिरफ्तारी किया गया। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की वृद्वि की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

