आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज इंसाफ नगर सेक्टर 10 इंदिरा नगर लखनऊ का स्थापना दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री हिमांशु वर्मा एवं प्राचार्य श्रीमती शिवानी वर्मा के संयोजन में ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पौधरोपण किया गया। मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। उत्कृष्ट एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

