सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी का मामला
शाहगंज/जौनपुर
पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी चौराहा से 200 मीटर पहले एक बगीचे में रविवार की सुबह 25 वर्षीय युवक की लावारिस लाश मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लपरी चौराहा से 200 मीटर पहले एक बगीचे में रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग घूमने के लिए आए थे देखा कि एक 25 वर्ष के युवक की लावारिस लाश देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल में जुट गई
थाना निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया शव का अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई।