जौनपुर केराकत तहसील अंतर्गत महाराष्ट्र के प्रसिद्ध उद्योग पति व समाज सेवी रवि उपाध्याय द्वारा अपनी माता स्व0 आशा प्रेमनाथ उपाध्याय की स्मृति में बनाये जाने वाले कुसरना भव्य प्रवेश द्वारा का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री वर्मा ने समाज सेवी रवि प्रेम नाथ उपाध्याय द्वारा गांव में अपने निजी पैसे से गांव में अपनी माता की स्मृति में प्रवेश द्वार बनवाये जाने की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शासन प्रशासन के संसाधन की कमी रहती है ।ऐसे में कोई समाज सेवी गांव के विकास व उसको सजाने संवारने में अपना योगदान दे रहा है तो निश्चित ही वह बहुत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने गांव व समाज के दबे कुचले व गरीब लोगो की मदद में आगे आने आह्वान करते हुए कहा कि समाज व गरीब के हित में किया गया कार्य बेकार नहीं जाता । जो गरीबो व समाज की मदद करते हैं, ईश्वर खुद उनकी मदद करता है। इस अवसर रवि प्रेम नाथ उपाध्याय द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबलो को जिलाधिकारी द्वारा विवरण करने के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। तथा मेधावी छात्र छात्राओ को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रवि प्रेम नाथ उपाध्याय ने जिलाधिकारी को अपने गांव में अपने निजी पैसे से शीघ्र एक लाइब्रेरी खोलने की योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस लाइब्रेरी में यू पी एस सी व पी सी एस सहित अन्य उच्च परीक्षाओ की तैयारी करने हेतु बच्चो को 24 घंटे व सातो दिन निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी । यही नहीं प्रत्येक सप्ताह कोई न कोई सीनियर आई ए एस अधिकारी खुद लाइब्रेरी में बैठकर तैयारी करने वाले बच्चो को आन लाइन दिशा निर्देश देने का कार्य करने की ब्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी।
इस अवसर पर सी डीओ अनुपम शुक्ल, एस डी एम सदर हिमान्शु नागपाल, उपिजलाधिकारी केराकत राजेश कुमार चौरसिया, बी डीओ छोटेलाल तिवारी , मनोज प्रेम नाथ उपाध्याय, प्रेमनाथ उपाध्याय, ,कामता प्रसाद उपाध्याय प्रधान जयसिंह यादव,ग्राम विकास अधिकारी साजिद अंसारी, आसिफ अंसारी व अन्य अधिकारी /कर्मचारी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

