अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जिले में नवसृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज अंतर्गत साल्हेपुर निमैचा के तहसील सोहावल में बना हुआ लाखों की कीमत का सामुदायिक शौचालय बिना देखरेख के अभाव में बदहाल व बन्द पड़ा है।शौचालय में गंदगी ही गंदगी तथा टोटियां गायब हैं।सूत्र के मुताबिक जिस उद्देश्य के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ वह उद्देश्य पूरा होता नही दिख रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार ग्राम पंचायत योजना से निर्मित इस सामुदायिक शौचालय की अनुमानित लागत लगभग सात लाख से निर्मित है। इसका उद्घाटन 19 अक्टूबर 2020 को हुआ। सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय रावत कांग्रेसी नेता लाल मोहम्मद ने कहा अधिकारियों की हीला हवाली व लापरवाही के चलते लोग शौच जाने के लिए दूरदराज पेट्रोल पंप तथा खुले मैदान में जाने के लिए मजबूर हैं। कहीं ना कहीं ग्राम पंचायत और नगर पंचायत की उठापटक के चलते लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। मामले की शिकायत जिलाधिकारी नीतीश कुमार से की जाएगी। पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी सोहावल रशेष गुप्ता ने बताया क्षेत्र नगर पंचायत होने से नवसृजित नगर पंचायत सुचितागंज को दिसंबर 2020 को ही सुपुर्द कर दिया गया। क्यों बदहाल बन्द है इसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत अधिकारियों की है।

