लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती विश्व एकता दिवस के रूप में मनायी

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती विश्व एकता दिवस के रूप में मनायी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एस0 के0 डी0 एकेडमी की पाँचों शाखाओं में (31 अक्टूबर) सरदार वल्लभ भाई पटेल लौह पुरूष को 148 वीं जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजली एवं नमन किया गया। इस दिन को बच्चों ने विष्व एकता दिवस के रूप में मनाया। सभी शाखाओं में बच्चों ने रन फॉर यूनिटी मार्च निकाली और राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे मे लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही एसेम्बली में शपथ ली गई। इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह ने बताया कि ’’सरदार पटेल उप प्रधानमंत्री और भारत के प्रथम गृह मंत्री थे। आजादी के बाद दो सौ से ज्यादा रियासतों के भारत में विलय का श्रेय सरदार पटेल को दिया जाता है। उन्हें 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। उन्हें लौह पुरूष के नाम से भी जाना जाता है। 31 अक्टूबर को पूरा देष राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है।’’
उन्होंने कहा कि मेरी एक इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देष में अन्न के अभाव में कोई भूखा न रहे।
इस देष की मिट्टी में कुछ अनुठा है जो कई बाधाओं के बावजूद हमेषा महान आत्माओं का निवास रहा है।
विष्वास और शक्ति दोनों किसी महान कार्य को करने के लिए आवष्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *