अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या) वक्फ की सुरक्षा विकास एवं उसका सफल संचालन करना मुतावल्ली की नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है।औकाफ अल्लाह, रसूल और मासूमीन की अमानते हैं अमानत में खयानत करना न हीं सिर्फ धार्मिक बल्कि एक सभ्य समाज में भी जुर्म माना जाता है ।उक्त बातें उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य हुज्जतुल इस्लाम मौलाना रजा हुसैन ने वक्फ मस्जिद हसन रजा खा ,चौक, फैजाबाद की 61वी प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। प्रबंध समिति के सदस्य रिजवान मेहदी, डॉ सैयद कैफ रिजवी, मुर्तुजा तालिब एवं हसन रजा ने अपने-अपने द्वारा संपादित कार्यक्रमों का विस्तृत खर्च विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। मस्जिद के मुतावल्ली डॉक्टर मिर्जा शहाब शाह ने वक्फ बोर्ड सदस्य मौलाना रजा हुसैन को मस्जिद की समस्त गतिविधियों एवं कार्यशैली से अवगत कराते हुए समस्त अभिलेखों का निरीक्षण कराया। प्रबंध समिति की कार्यशैली एवं अभिलेखों को देखकर बोर्ड सदस्य मौलाना रजा हुसैन अत्यधिक प्रभावित हुए और प्रबंध समिति के सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा की ।सभा का शुभारंभ मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सैयद हैदर अली ताबिश ने तिलावते कुरान एवं हदीसे किसा से किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद हुज्जत ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इमामे जुमा और जमात मौलाना जाफर रजा ने दुआ एं खैर की। मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद मोहसिन ने मुख्य अतिथि मौलाना रजा हुसैन सदस्य शिया वक्फ बोर्ड एवं विशिष्ट अतिथि मौलाना शाहिद हुसैन को मस्जिद की समस्त गतिविधियों को विस्तार से बताया। सभा का संचालन मुतावल्ली डॉक्टर मिर्जा शहाब शाह ने किया इस अवसर पर मस्जिद के नायब इमाम मौलाना जफर अब्बास, मौलाना मिर्जा जफर अब्बास ताजियादार कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुनीर आब्दी, पार्षद प्रतिनिधि रिजवी,
रिजवान हसनैन ,सदस्य मिर्जा मोहम्मद अब्बास, मुश्फिक तौकीर जैदी एडवोकेट, हसन अब्बास, मोहम्मद मेहंदी आफाक ,शिराज, सफी हैदर, अर्शी, सैफ अली खान ,मोहम्मद अशरफ भैया आदि उपस्थित रहे।

