वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राम नारायण सिंह के पुत्र का निधन

जौनपुर। जनपद ही नहीं, प्रदेश के वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक एवं श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति जौनपुर के संरक्षक डॉ राम नारायण सिंह के ज्येष्ठ पुत्र आलोक सिंह उर्फ जुगनू का गुरूवार को आकस्मिक निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार सहित नात—रिश्तेदारों एवं शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गयी। देखते ही देखते नगर के वाजिदपुर मोहल्ले में स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार नगर के राम घाट पर हुआ जहां उपस्थित तमाम चिकित्सकों, समाजसेवियों,पत्रकारो अधिवक्ताओं आदि ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *