अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव व किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड मोहम्मद इशहाक को सूत्र के मुताबिक उनके घर पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा उनके हाउस अरेस्ट कर लिया गया।जिसकी जनवादी नौजवान सभा घोर निंदा जताया।इस संबंध में देश की उपासना हिंदी समाचार पत्र व एनबीसी चैनल के ब्यूरो चीफ से एक खास मुलाकात में जनौस के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि सरकार अलोकतांत्रिक कार्यवाही कर रही है।इसके साथ ही साथ डर फैला रही है किसानों के आंदोलन को और उनकी जायज मांग को भी गलत ठहराने की पूरी और भरपूर कोशिश के बाद भी सरकार को झुकना पड़ा।इस मौके पर उन्होंने बताया कि उसके बाद भी 22 नवम्बर को लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने से रोकने के लिए एक दिन पहले से दबिस देकर गिरफ्तारियां करके डराने की पूरी कोशिश कर रही है जो एकदम दुर्भाग्यपूर्ण है।इसकी सजा आने वाले चुनाव में जनता उन्हें खुद देती।इस मौके पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने माकपा नेता कामरेड मोहम्मद इशहाक,जनवादी महिला समिति की नेता कमरुन्निसा, रहीसा बेगम,शहनाज,शाहजहां, किसान नेता कमला प्रासाद बागी को हाउस अरेस्ट किया।

