वांछित अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया

वांछित अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा स्पेंसर वेयर हाउस बेहटा में हुयी चोरी की घटना से सम्बन्धित 01 शातिर वांछित अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
रात्रि में बेहटा पेट्रोल पम्प के पीछे स्पेंन्सर्स रिटेल लिमिटेड के वेयर हाउस के पीछे की दीवाल में कुछ अज्ञात चोरो द्वारा सेंधमारी कर वेयर हाउस से गये ग्रोसरी के सामान, LED TV आदि सामान चोरी कर ले जाने की घटना कारित किये थे। वांछित अभियुक्त मान सिंह उर्फ मन्नू उर्फ बड़कऊ पुत्र सत्रोहन लाल निवासी ग्राम धर्रपुर कुरखिला थाना देवा जनपद बाराबंकी उम्र 52 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर पारा नहर पुलिया तिराहे से हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके कब्जे से चोरी के ग्रोसरी के सामान बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *