वांछित व न्यायालय से जारी वारंट के तहत दस आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

खरगूपुर गोंडा। वांछित एवं न्यायालय से जारी वारंट के तहत पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर दस आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि गत वर्ष बलवा करने के आरोप में ग्राम पचर न निवासी घनश्याम कालू उर्फ लालचंद विजय कुमार राहुल तथा राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह न्यायालय से जारी विभिन्न मामलों में वारंट के तहत ग्राम बालपुर निवासी आनंद कुमार तिलकराम शिवकुमार तथा चोरी परिहार गांव के राम देव व रेहर वा गांव निवासी संतोष कुमार को पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *