ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवसो में मंडल के विभिन्न स्टेशनो पर ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते एवं ऑपरेशन अमानत का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों को सफलता पूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-
• दिनांक 23.04.2023 को सुरक्षा नियन्त्रण कक्ष, उत्तर रेलवे, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर कि गाड़ी संख्या 17323 बनारस विक्ली एक्स0 के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री का सामान छूट गया है | उक्त सूचना के प्राप्त होने पर गाड़ी के वाराणसी स्टेशन पहुँचने पर ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सामान को उतार कर सुरक्षित पोस्ट पर लाकर रखवाया गया कुछ समय पश्चात यात्री उपस्थित होने पर पूछताछ कर पूर्ण संतुष्ट होने पर सामान को सही सलामत यात्री के सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा रे0सु0ब0 के किये कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
• दिनांक 23.04.2023 को ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी को वाराणसी स्टेशन पर गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 पर पुराने ओवर ब्रीज के नीचे एक लड़का घूमते मिला जिससे पूछतांछ करने पर अपना नाम अली पुत्र पिन्टू उम्र 11 वर्ष निवासी मालदा (पश्चिम बंगाल) बताया की घर से बिना बताये आ गया है | तदोपरांत इस विषय में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आवश्यक कार्यालयीय कार्यवाही करने के पश्चात उक्त लड़के को अग्रिम कार्यवाही हेतु गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन ,वाराणसी को नियमानुसार सही सलामत सुपुर्द किया गया |

