*विकसित उत्तर प्रदेश -समर्थ उत्तर- प्रदेश 2047 के अन्तर्गत शिक्षकों को किया गया सम्मानित*
ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर आलोक श्रीवास्तव
जौनपुर : खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी द्वारा बी आर सी सिरकोनी पर आयोजित प्रधानाध्यापक गण की बैठक में विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 के अन्तर्गत समर्थ पोर्टल पर विकास खण्ड सिरकोनी के नागरिकों के अधिक से अधिक सुझाव अपलोड कराये जाने के उपलक्ष्य में निम्नांकित शैक्षणिक स्टाफ क्रमशः श्वेता यादव स.अ.प्रा.वि.मनहन को लगभग 2000 व्यक्तियों के सुझाव,
प्रवीण कुमार सिंह स.अ.प्रा.वि.खरचलपुर को लगभग 1800 सुझाव, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव स.अ.प्रा.वि.कबूलपुर प्रथम/नोडल शिक्षक संकुल नेहरूनगर को लगभग 1700 व्यक्तियों के सुझाव,धर्मराज प्र.प्र.अ.प्रा.वि.खरचलपुर को लगभग 1600 व्यक्तियों के सुझाव ,सरिता शर्मा शिक्षामित्र प्रा.वि.रसूलपुर को लगभग 1500 व्यक्तियों के सुझाव और दिनेश कुमार प्रजापति स.अ.प्रा.वि.राशीपुर को लगभग 1200 व्यक्तियों के सुझाव और सर्टिफिकेट अपलोड/डाउनलोड कराने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी जौनपुर श्री अमरेश कुमार सिंह द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया। सम्मान की इसी कड़ी में बी आर सी सिरकोनी कार्यालय के पटल सहायक नितेश कुमार शास्त्री को भी विभागीय कार्यों के कुशल निर्वहन करने के उपलक्ष्य में खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया। ध्यातव्य है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को 2047 तक पूर्ण विकसित करने की दिशा में नागरिकों से उनके सुझाव देने हेतु उक्त समर्थ पोर्टल पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सभी विभागों के साथ साथ बेसिक शिक्षा विभाग भी बढ़- चढ़कर कार्य कर रहा है। सिरकोनी ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारे विभाग से जो भी शिक्षक, शिक्षिका, शैक्षणिक स्टाफ एक हजार से अधिक व्यक्तियों के सुझाव समर्थ पोर्टल पर अपलोड करायेगा उसे ब्लाक स्तरीय बैठक में सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा।

