*विकसित राष्ट्र बनाने में कृषकों की भूमिका अहम : मा0 एमएलसी*
जौनपुर 11 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी द्वारा शनिवार को पूसा, नई दिल्ली से 42 हजार करोड़ रुपए की कृषि परियोजनाओं का उपहार प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का लाईव स्ट्रीमिंग जनपद स्तर, कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा, अमहित, समस्त विकास खण्डों, कृषि समृद्धि केन्द्रों, सहकारी समितियों एवं समस्त न्याय पंचायत स्तर पर एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण किसानों को दिखाया गया, जिसमें मा0 प्रधानमंत्रीजी द्वारा कृषि अवसंरचना फण्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उदधाटन एवं शिलान्यास किया गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिंशू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत बनाने में कृषकों की अहम भूमिका होगी, इसलिए शासन किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। आज किसानों की आय बढ़ाने के लिए 42 हजार करोड़ रुपए की कृषि परियोजनाओ का उपहार मा0 प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया, इससें कृषि में नवाचार के साथ समन्वित विकास होगा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जय प्रकाश ‘राना’ सिंह तथा संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस मौके पर डा. रत्नाकर पांडेय, डा.राजीव सिंह, डा. हरिओम वर्मा, सम्भूनाथ सिंह, अमित मिश्र, अरविन्द विश्वकर्मा, सुनील वर्मा, अनुराग सिंह, दिलीप कुमार, नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

