विजय दिवस समारोह : भारत-पाक युद्ध 1971
भारत-पाक युद्ध 1971 के वीर योद्धाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
कानपुर। इण्डियन एक्स सर्विसेज लीग (उ.प्र.), कानपुर नगर ने भारत पाक युद्ध 1971 का विजय दिवस समारोह, साई गैलेक्सी, अम्बेडकरपुरम् (पानी की टंकी के पास), पनकी रोड पर प्रातः 9:45 बजे बड़े उत्साह के साथ मनाया। जिसकी अध्यक्षता वीर नारी शैला तिवारी ने की। जिसके मुख्य अतिथि मे० जनरल एस. एस. एहलावत (वी. एस.एम.), कर्नल वी. एस. राठौर, विंग कमाण्डर एस.पी. राठौर, मेजर बी. एस. तोमर के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने बड़े उत्साह के साथ विजय दिवस मनाया गया।
भारत-पाक युद्ध 1971 के वीर योद्धाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर संगठन ने सम्मानित किया। भावुक क्षणों पर मुख्य अतिथि ने सभी पूर्व सैनिकों को एकजुट रहते हुए राष्ट्रहित चिंतन और सैनिकों की एकजुटता के लिए आह्वान किया। इसके बाद स्वल्पाहार के उपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर कैप्टन वी.पी. त्रिपाठी, आर. के. कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह चन्देल, अशोक सिंह चन्देल, के.के. सिंह, किरन चौहान, अनीता पाल, ए. के. सिंह सेंगर, मन्जू कुशवाहा आदि संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। ए.के. मिश्र ने कार्यक्रम के सफल संचालन का दायित्व निभाया।

