विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। ‘‘लोकबन्धु राजनारायण मेमोरियल इण्टर कॉलेज’’ में स्व0 बाबू जगन्नाथ सिंह की स्मृति में खेल सप्ताह का आयोजन चल रहा है। आज छठवें दिन प्रागंण में दौड़, भाला फेंक, ऊँची कूद व लम्बी कूद का शुभारम्भ मुख्य अतिथि परमश्रद्धेय आचार्य पं0 अम्बेसहाय मिश्र जी (वृन्दावनधाम) द्वारा प्रातः 08:30बजे माँ सरस्वती, स्व0 लोकबन्धु राजनाराण जी, व स्व0 बाबू जगन्नाथ सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा झण्डी दिखाकर बालको की 300 मी0 रेस का प्रारम्भ कराया गया। 300 मी0 दौड़ में प्रथम स्थान आदर्श पटेल कक्षा-7, 200मी में प्रथम स्थान विकास रावत कक्षा-5, 100 मी0 में प्रथम स्थान रवि सिंह कक्षा-2, आदित्य शर्मा कक्षा-1 प्राप्त किया। भाला फेंक में प्रथम स्थान रमित प्रजापति कक्षा-9, लम्बी कूद में प्रथम स्थान युवराज यादव कक्षा-10, ऊँची कूद में सौरभ पाल कक्षा-10 प्राप्त किया।
इस शुभ-अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष तेज शंकर अवस्थी ‘‘दद्दू’’, कोशाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा , शिवकुमार सिंह (प्रबन्धक) प्रधानाचार्य मो0 सलीम, प्रमोद कुमार यादव, मोहिनी सिंह, राजीव कुमार यादव, रोमा सिंह, सुधा गोस्वामी, स्पोर्ट टीचर अमित पाल, अनिल सक्सेना, रमेश गोस्वामी तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस खेल-सप्ताह का समापन दिनांक 24 नवम्बर 2023 को होगा। 25 नवम्बर 2023 को ‘‘लोकबन्धु राजनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।
कल दिनांक 23.11.2023 दिन गुरुवार को विद्यालय प्रागंण में प्रातः 08:30 बजे से खो-खो का फाइनल मैच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *