विज्ञान नगरी में साइ-मैक्स थियेटर का मंत्री जयवीर सिंह ने किया उद्घाटन

विज्ञान नगरी में साइ-मैक्स थियेटर का मंत्री जयवीर सिंह ने किया उद्घाटन

– बच्चों और युवाओं को विज्ञान से जोड़ रही है आंचलिक विज्ञान नगरी- जयवीर सिंह-
– बच्चे विज्ञान के प्रति जिज्ञासु और जागरूक बने- निदेशक एनबीआरआई

खनऊ,— पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने आज आंचलिक विज्ञान नगरी परिसर में नव स्थापित साइ-मैक्स फुल डोम थियेटर का विधिवत उद्घाटन कियाऔर उसे लखनऊ वासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत कुमार ससनी तथा राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के निदेशक श्री विजय कुमार शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में राजधानी के विभिन्न स्कूलों के बच्चे तथा विज्ञान नगरी में आने वाले अन्य आगंतुक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं तथा 300 से अधिक अभिभावकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित अतिथियों और विद्यार्थियों ने साइ-मैक्स थिएटर में प्रदर्शित शो ऑस्ट्रेलियाई समुद्री जीवन और कोरल रीफ पर आधारित प्रेरक फिल्म का आनंद लिया। विशाल डोम स्क्रीन पर जीवंत दृश्यों ने सभी को अद्भुत अनुभव प्रदान किया।
मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस थियेटर के माध्यम से बच्चों और युवाओं को वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान नगरी का यह आधुनिक साइ-मैक्स थियेटर प्रदेश के पर्यटन और शैक्षिक आकर्षण में एक नया आयाम जोड़ेगा।
इस अवसर पर विज्ञान नगरी के परिसर में एनबीआरआई द्वारा विकसित एक वर्टिकल पार्क का उद्घाटन भी किया गया। अतिथियों ने विज्ञान नगरी के अन्य प्रदर्शनों का निरीक्षण किया और बच्चों से संवाद कर उन्हें विज्ञान के प्रति जिज्ञासु एवं जागरूक बने रहने का संदेश दिया। परियोजना समन्वयक स्वरूप मंडल ने इस अवसर पर अतिथियों तथा उपस्थित सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *