रूदौली-अयोध्या। लौह पुरुष सरदार वल्लभ- भाई पटेल की जयंती रूदौली विधानसभाक्षेत्र के अख्तियारपुर ग्राम में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सार्वजनिक उपक्रम एव निगम संयुक्त समिति विधानसभा उत्तर प्रदेश के सभापति व रूदौली भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र के अख्तियारपुर में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रीय एकता और गोपनीयता की शपथ दिलाई।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बहुत-सी रियासत ऐसी थीं,जो एक साथ एक में समाहित होना नहीं चाहती थी,पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के संकल्प एवं उदारता अपनत्व की भावना के सामने सभी को झुकना पड़ा। सोचिए अगर उस समय सरदार ने यह नहीं किया होता तो भारत की एकता अखंडता की क्या स्थिति रहती।आज प्रत्येक भारतीय नागरिक सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करता है।आज पूरा देश महान सपूत वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे उमंग उत्साह के साथ साथ हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता को भारत की सीमाओं को एकता और अखंडता की डोरी में बहुत बेहतरीन ढंग से पिरोया था । इसके लिए उन्हें लौह पुरुष नाम से माना जाना तथा सम्मानित किया जाता है ।आज उनकी 146वीं जयंती है।मातृभूमि के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का त्याग कर्तव्य निष्ठा,संघर्ष और समर्पण की भावना प्रत्येक भारत वासी देश की एकता अखंडता के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है।अखंड भारत के ऐसे महान शिल्पी की जयंती पर उनके श्री चरणों में वंदन है नमन है विधायक रामचंद्र यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ-साथ देशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की शुभकामनाएं एवं बधाई भी दिए।इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार,प्रधान राम कुमार,विकास पटेल,जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव,विजय कुमार,शमशेर बहादुर,रामचरण वर्मा,अमृत लाल,राधेश्याम, ओम प्रकाश,सोनू,नंद कुमार,कृष्णप्रसाद,साहबदीन,साहब शरण वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जागरूक व्यक्ति बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद रहे।

