विधायक ने अपने जन्मोत्सव पर लिया जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प,15 मार्च को मनेगा भव्य जन्मोत्सव
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।रुदौली विधानसभा के विधायक रामचंद्र यादव का जन्मोत्सव आगामी 15 मार्च को भव्य तरीके मनाया जाएगा।इसकी तैयारी को लेकर रविवार को ग्राम प्रधानों, भाजपा के मण्डल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं समेत गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन व नपा कामाख्या अध्यक्ष ने बैठक की। नरौली स्थित श्री आरटीएस कालेज आफ फार्मेसी में आयोजित बैठक में विधायक ने अपने जन्म दिवस के मौके पर शोषितों, वंचितों एवं जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन्मोत्सव मनाने का उनका एकमात्र मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। अपने समर्थकों से बोले, 500 से अधिक लोग ब्लड डोनेट करें, ताकि रोड दुर्घटना में घायल या बीमार लोगों को उनके ब्लड को जरूरत पड़ने पर मदद की जा सके और उन्हें जीवनदान मिल सके। बताया कि एक हजार लोगों को चश्मा वितरण किया जाएगा ही। साथ मोतियाबिंद जैसे आपरेशन भी होंगे। विधायक ने कहा विभिन्न बीमारी से ग्रस्त लोग उसी दिन यहां अलग-अलग विभागों के चिकित्सकों से परामर्श, परीक्षण और इलाज करा सकेंगे। साथ ही दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने का भी कैंप लगेगा। बैठक में समर्थकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन निर्मल शर्मा, नगर पंचायत कामाख्या के अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, प्रधान अर्जुन यादव, जंग बहादुर यादव, बजरंगबली यादव, मवई प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, भरतलाल, भाजपा नेता तेज तिवारी, बब्लू यादव, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।

