विधायक रुदौली के हाथों ट्राई साइकिल पाकर दिखी दिव्यांग जनों के चेहरों पर मुस्कान
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।मंगलवार को विधायक रुदौली रामचंद्र यादव के
के हाथों ट्राई साइकिल पाकर तीन दर्जन दिव्यांग जनों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दिया।बताते चलें मंगलवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार विकास खण्ड परिसर रूदौली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग अयोध्या के तत्वाधान में 36 ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग है और उनकी सुविधा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार के प्राथमिकता है।ट्राई साईकिल मिलने से दिव्यांग जनों को आवागमन में सुविधा होगी तथा वे दैनिक कार्य अधिक सुगमता सहजता से कर सकेंगे।कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों तक निरंतर पहुंचा जा रहा है और आज कार्यक्रम में भी 15 दिव्यांगजनों का विभिन्न उपकरणों हेतु चिन्हांकन किया गया, जिनको शीघ्र सुविधा प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी रूदौली,सहायक विकास अधिकारी,विकास खण्ड व दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

