संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
कानपुर नगर -रविवार को मैनावती मार्ग स्थित आसाराम बापू के आश्रम में विशाल तुलसी पूजन मनाया गया इस दौरान संजय सिंहवानी ने बताया कि आज के बदलते दौर में लोग 25 दिसंबर को विदेशी सभ्यता को क्रिसमस के अवसर पर मनाते हैं जबकि हमारी भारतीय संस्कृति तुलसी पूजन इस दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है जहां एक तरफ लोग बनावटी पेड़ों को खूबसूरती देने के बाद उसकी विशेषताएं बताते हैं वही हमारे भारतीय पद्धति और प्राकृतिक ने हमको अनेक ऐसे वृक्ष दिए हैं जिनको इंसान अपने दैनिक प्रयोग में लाने के बाद तमाम ऐसे रोगों से मुक्त हो जाता है उनमें से ही एक हमारा तुलसी वृक्ष है जो लोगों को इसकी पूजा के साथ तमाम अनेक बीमारियों को दूर करने में लाभदायक है समाज के आने वाले युवाओं के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि हमारे भारत देश में भारतीय संस्कृति को हमेशा बरकरार रखना चाहिए और उन्हीं के मार्ग के रास्तों पर हमेशा चलना चाहिए हमारे आश्रम में लगभग 400 श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तुलसी पूजन के साथ परिक्रमा करके हवन पूजन में आहुति दी और अपने आप को पूर्ण का भागीदार बनाया हमारे आश्रम द्वारा और बापू के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए हम लोगों ने 60 हजार तुलसी पौधे वितरण करने का लक्ष्य रखा है और प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह पर गरीब असहाय लोगों को 5 किलो अनाज निशुल्क वितरण किया जाता कार्यक्रम के अवसर पर संजय दीपक बलराम मनवानी गोपाल आहूजा प्रकाश निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

