विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस कप्तान ने वृक्षारोपण कर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ 

अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कप्तान मुनिराज जी ने वृक्षारोपण कर वहां पर मौजूद पुलिस ने को वृक्षारोपण करने व वृक्षों को संरक्षित करने के लिये शपथ दिलाया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कर अधिकारियों/कर्मचारियों को “लाइफ शपथ” दिलाई गया। इस मौके पर उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वाटर गार्द पर पर्यावरण को बचाने के लिए दैनिक जीवन में आवश्यक बदलाव लाने व अपने परिजनों,मित्रों तथा अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने की शपथ दिलाया।मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, व क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन आशीष निगम, एसपी ट्रैफिक आर के गौतम,क्षेत्राधिकारी यातायात प्रमोद कुमार यादव सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *