वीरभानु सिंह दूसरी बार बने सिकरारा के बीडीओ, सचिन कुमार भारतीय सुजानगंज स्थान्तरित

लम्बे समय से चल रही उठा पटक पर लगा विराम

सिकरारा । विकास खण्ड पर बीडीओ पद को लेकर त्रिस्तरीय चायत चुनाव के बाद से चल रहे गतिरोध पर सोमवार को विराम लग गया। यहाँ सुजानगंज के बीडीओ वीर भानु सिंह ने दूसरी बार कार्यभार ग्रहण किया। गैर जनपद से आये सिकरारा के सचिन कुमार भारतीय का स्थानांतरण इसी पद के लिए सुजानगंज विकासखण्ड पर कर दिया गया।सिकरारा ब्लॉक पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समय तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी डॉ छोटे लाल तिवारी जिनके पास बक्शा का भी अतिरिक्त प्रभार था, उनका तबादला डोभी ब्लाक के लिए हो गया। उनके स्थान पर जिला उद्योग के प्रबंधक साहब शरण रावत को सिकरारा का प्रभारी बीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने के पश्चात कोरोना से संक्रमित होने के कारण वे लम्बे अवकाश पर चले गए तो उनके स्थान पर सुजानगंज के बीडीओ वीर भानु सिंह को अतिरिक्त चार्ज मिल गया।बीते 11 अगस्त को बलिया जनपद से आये सचिन कुमार भारतीय ने सिकरारा के खण्ड विकास अधिकारी का पद भार ग्रहण किया। दस दिनों के अंदर ही 21 अगस्त को उनका तबादला राम नगर के लिए हो गया । उनके स्थान पर पुनः साहब शरण रावत ने 24 अगस्त को कार्य भारग्रहण किया।इसके बाद 27 अगस्त को बीडीओ सचिन कुमार भारतीय दूसरी बार सिकरारा में कार्यभार ग्रहण किये।सचिन को यहाँ आए एक सप्ताह भी नही बीता था कि उनका तबादला सुजानगंज विकास खण्ड के लिए हो गया। उनके स्थान पर पूर्व में यहाँ का कार्यभार संभाल चुके वीर भानु सिंह को पुनः खण्ड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी मिल गई ।खण्ड विकास अधिकारी के पद को लेकर चल रहे उठापटक से विकासखण्ड का विकास सम्बन्धी कार्य प्रभावित हो रहा था दूसरी तरफ विकासखण्ड के कर्मचारी भी बार बार अधिकारियों के स्थानांतरण से सकते में थे।नवागत बीडीओ वीर भानु सिंह ने सोमवार को चार्ज लेने के बाद बातचीत में कहा कि विकास सम्बन्धी जो कार्य रुके हुए है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *