व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी विजय कुमार से की मुलाक़ात
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कपूर के समय लेने पर डीजीपी विजय कुमार से लखनऊ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर भेंट कर उन्हें अमीनाबाद बाज़ार में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
समस्याओं पर बोलते अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि अमीनाबाद लखनऊ का नहीं बल्कि प्रदेश में जाना माना बाज़ार है इसका इतिहास दो सौ वर्ष पुराना है छः हज़ार से अधिक दुकाने हैं और प्रत्येक दिन लाखों लोग इस बाज़ार में आते हैं। उत्तम कपूर ने अमीनाबाद के प्रवेश मार्ग के संकीर्ण होने पर चिंता व्यक्त की और बताया कि दोपहिया वाहन भी मुश्किल से आ पाते हैं जबकि सड़कें पर्याप्त चौड़ी है।
विनोद अग्रवाल ने बताया कि पूरे अमीनाबाद में आवंटित स्थानों के अतिरिक्त पूरी तरह आज अतिक्रमण व्याप्त है जिस पर कोई प्रशासनिक प्रभाव नहीं है।
यातायात पुलिस की कोई नियुक्ति अमीनाबाद में नहीं की जाती
अतिक्रमण करने में कुछ विशेष लोगों का हाथ होता है और छोटे छोटे दुकानदारों का शोषण करते हैं आपसे अनुरोध है कि पटरी दुकानदारों को आवंटित किए गए स्थानों पर स्थापित किया जाए
सड़क मार्ग का अवरुद्ध समाप्त किया जाए।
ट्रैफ़िक पुलिस की व्यवस्था स्थायी रूप से की जाए।
महामंत्री अनुराग मिश्रा ने चौक, नक्खस एवं अकबरी गेट में भी ट्रैफ़िक एवं अतिक्रमण की समस्या को उठाया।
देवेंद्र गुप्ता ने भूतनाथ में बाज़ार में हो रहे अतिक्रमणों एवं ट्रैफ़िक समस्या की बात कही।
DGP महोदय ने सभी बातों को धैर्यपूर्वक सुना और वे अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और व्यापारियों को आश्वस्त किया।
बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्र उत्तम कपूर उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल विनोद अग्रवाल अनुराग मिश्र देवेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे।

