शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग के निरीक्षण से मचा हड़कंप

शराब के ठेकों पर आबकारी विभाग के निरीक्षण से मचा हड़कंप

पाली-(हरदोई)

जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार की शाम को निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शराब के देशी, विदेशी व बीयर के ठेकों पर निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा। कस्बा पाली स्थित शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की टीम ने गोपनीय तरीके से ओवर रेट, स्टॉक आदि को लेकर जाँच की जिसमें आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह द्वारा देशी विदेशी शराब पर ओवर रेट,स्टॉक आदि को लेकर जांच की गई और अवैध व नकली शराब के खिलाफ शिकंजा कसा गया। सभी ठेका संचालकों को समय पर दुकान खोलने और बंद करने के लिए निर्देशित किया गया। आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि कस्बा पाली के बस स्टैंड स्थित देशी विदेशी शराब के साथ बीयर के ठेकों पर जांच की और शराब की बोतलों का होलोग्राम स्कैन कर चेक किया। इसके साथ ही दुकानों में सीसीटीवी कैमरों समेत स्टाक रजिस्टर भी चेक किये गए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने पर शराब का स्टॉक मानक अनुसार पाया गया। इस दौरान ठेकों के सेल्समैनों को शख्त हिदायत दी गई है कि यदि कोई ओवर रेट लेते हुए पकड़ा गया तो ठेके के सेल्समैन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जांच के दौरान ग्राहकों से भी ओवर रेट के बारे में जानकारी ली गई। जांच के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली, कुछ कमी मिलने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।आपको बता दें कि क्षेत्र में बेहतर कार्यशैली के लिए चर्चित कर्तव्यनिष्ठ,ईमानदार आबकारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा आये दिन क्षेत्र के देशी विदेशी शराब के साथ बीयर के ठेकों का बारीकी से निरीक्षण को लेकर ठेकों के सेल्समैनों में दहशत व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *