शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मध्य प्रदेश में ग्वालियर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष श्री अनिल मिश्रा जी की कथित दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में आज अवध बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ के बाहर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
अधिवक्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों, न्यायिक स्वतंत्रता एवं अधिवक्ता सम्मान पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च के माध्यम से अधिवक्ताओं ने श्री अनिल मिश्रा जी की तत्काल रिहाई तथा उनके विरुद्ध दर्ज सभी मामलों को वापस लिए जाने की माँग की।
यह कैंडल मार्च माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ के गेट संख्या–6 से प्रारंभ होकर उमेश चन्द्र चौराहा तक निकाला गया। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व शशांक अग्निहोत्री, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, लखनऊ एवं राजेश्वर प्रसाद मिश्र, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, लखनऊ द्वारा किया गया।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए यह संदेश दिया कि अधिवक्ता समाज किसी भी प्रकार के अन्याय, उत्पीड़न एवं दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करता रहेगा।
अधिवक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर न्याय सुनिश्चित करने की माँग की तथा न्यायप्रिय नागरिकों से भी इस संघर्ष में नैतिक समर्थन देने की अपील की।उक्त जानकारी समाजसेविका रागिनी अवस्थी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *