शानदार रहा कोलोसियम का दूसरा दिन भी
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज द्वारा आयोजित कोलोसियम के दूसरे दिन गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार विजेता रचना गोविल, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रभा सिंह, डॉ आकांक्षा दीक्षित (समाज कल्याण अधिकारी), वास्तुविद अनुपमा अग्रहारी, समाज सेविका बॉबी रमानी, अनुपमा सूरी (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), पवन सूरी, पूर्व एम एल सी कान्ति सिंह, निदेशक नेहा सिंह, प्रधानाचार्या भारती गोसाईं, परीक्षा नियंत्रक योगेश कुमार गुप्ता व प्रेस के लोग मौजूद रहे | 1500 मी० रेस (बालक व बालिका), 400मी० रेस (बालक व बालिका), डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जम्प (अंडर-19 गर्ल्स) के विजेताओं की सम्मानित किया गया |
1500 मी० रेस अंडर-19 बोयज़ में सचिन कुमार प्रथम, हर्ष सिंह द्वितीय और हर्ष राज शाह तृतीय रहे | 1500 मी० रेस अंडर-19 गर्ल्स में सुनैना करकेट्टा प्रथम , भावना यादव द्वितीय और अम्बिका तृतीय रहीं | 400 मी० रेस अंडर-12 बोयज़ में तनमय तनमेश प्रथम , आदर्श कुमार द्वितीय और सक्षम सिंह तृतीय रहे | 400 मी० रेस अंडर-12 गर्ल्स में अर्जिता सिंह प्रथम, अनम अंसारी द्वितीय और ख्याति श्रीवास्तव तृतीय रहीं | 400 मी० रेस अंडर-14 बोयज़ में विकास प्रथम , योगेश कुमार द्वितीय और रिशु पटेल तृतीय रहे| 400 मी० रेस अंडर-14 गर्ल्स में आस्था वर्मा प्रथम, नित्य सिंह द्वितीय और प्रिंसी यादव तृतीय रहीं | लॉन्ग जम्प अंडर-19 बोयज़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे | लॉन्ग जम्प अंडर-19 गर्ल्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं | 400 मी० रेस अंडर-19 गर्ल्स में तरनप्रीत कौर जोहर प्रथम, श्रेया राजपूत द्वितीय और सौम्या तृतीय रहीं | डिस्कस अंडर-19 बॉयज में ओम चौधरी प्रथम, प्रांशु कुमार द्वितीय और तनमय राज सिंह तृतीय रहे | डिस्कस अंडर-19 गर्ल्स में नित्या शुक्ला प्रथम, कनिशिका दीक्षित द्वितीय और दृष्टि शर्मा तृतीय रहीं | डिस्कस अंडर-14 बोयज़ में प्रिंस कुशवाहा प्रथम, राजमंगल यादव द्वितीय और अयान पाल तृतीय रहे | डिस्कस अंडर-14 गर्ल्स में वैष्णवी प्रथम, परिधि सिंह द्वितीय और कनक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | 4×400 मी० अंडर-19 बॉयज में विशाल वर्मा, सौरभ राय, अंकित कुमार सिंह, आदित्य सिंह प्रथम, एल.हितेश वर्मा, एल. हर्षित वर्मा, दीपक कुमार, अनुराग द्वितीय और आयुष सिंह, वैलेंटाइन जुड, वारेन म्येर्स, आयुष सिंह यादव तृतीय रहे। 4×400 मी० अंडर-19 गर्ल्स में प्रत्युषा राय, सौम्या, दीपा प्रजापति, प्रत्याक्षी कुशवाहा प्रथम, अनुष्का सिंह, रश्मी थापा, सुनैना केरकेट्टा, एलिशा केरकेट्टा द्वितीय और वर्षा सिंह. भावना यादव, आँचल, अनन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

