शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में सड़क सुरक्षा माह-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक किया गया।
आज सड़क सुरक्षा माह-2026 के समापन समारोह के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
सहायक प्रवर्तन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार के द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, एन0सी0सी0 के बच्चों, पुलिस के जवानों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।
जनपद में सड़क सुरक्षा के दौरान घायल व्यक्तियों को मदद पहॅूचाने वाले 03 राह-वीरों (मो0 राशिद, अनिल कुमार, घनश्याम) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त के साथ माध्यमिक एवं महाविद्यालय के जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोंगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जनक कुमार इंटर कालेज, टी0डी0पी0जी0 कालेज के एनसीसी केडेटस, हरिहर इंटर नेशनल स्कूल, गुलाबी देवी इंटर कालेज के बच्चों को यातायात माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने पर उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी और कहा गया कि सभी बच्चे सड़क सुरक्षा के नियमों को मन में आत्म सात कर ले और उसके पालन करने के लिए अपने प्रत्येक दिन के कार्य का हिस्सा बना लें।
वाहन चलाने के दौरान स्पीड पर नियंत्रण रखें। शराब पीकर वाहन न चलाए। उन्होंने कहा कि जो जीवन मिला है यह अनमोल है। इस तरह की दुर्घटना में मृत्यु होना पीड़ादायक होती है। यदि कोई घायल मिलता है तो उसे बिना डरे नजदीकी अस्पताल ले जाए, ऐसे लोगो को सम्मानित करने का प्राविधान भी है।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान जनपद में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आमजन, छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक के मध्य जनपद में विभिन्न कार्यक्रम चलाये गये। जिसमें 15 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित 06 कार्यशाला, बस/ट्रक/रिक्शा चालकों को जागरूक किया जाना, हेलमेट, सीटबेल्ट, नशे की हालत में वाहन न चलाया जाना, कोहरे में वाहन चलाने हेतु बचाव हेतु जागरूक किया गया, राह-वीर एवं कैशलेश योजना का प्रचार-प्रसार एंव जनपद के विभिन्न मार्गो पर कुल 250 ट्रैक्टर ट्रालियों पर रेफ्लेक्टर लगाये गये।
कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन के अवसर पर सी0ओ0 ट्रैफिक गिरेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, अधिशासी अभियन्ता प्रा0ख0 लो0नि0वि0 राजेन्द्र कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, सी0ओ0 सदर देवेश सिंह, आर0आई0 पुलिस लाइन दीन दयाल दीक्षित, चिकित्साधिकारी अरूण यादव, यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) जौनपुर अशोक कुमार यादव, यातायात निरीक्षक सुशील मिश्रा, एन0आई0सी0 से सलीम, एन0सी0सी0 98 यू0पी0 बटालियान से सूबेदार एवं मेजर कृष्णपाल सिंह, एन0सी0सी0 96 यू0पी0 बटालियन से कुंवर विभूति व विक्रम सिंह तथा गुलाबी देवी बालिका इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य उदय राज सिंह के साथ यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपु
र द्वारा जारी

