अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता) शासन द्वारा प्रस्तावित सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आज विकासखंड बीकापुर की ग्राम पंचायत बैतिकला में चौपाल लगाकर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जन समस्याएं सुनी गई।इस मौके पर उप जिलाधिकारी बीकापुर अनुराग प्रसाद की अध्यक्षता एवं खंड विकास अधिकारी बीकापुर नंदिनी साह की उपस्थिति में सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के तहद विकासखंड बीकापुर की ग्राम पंचायत बैतिकला में ग्राम सचिवालय पर आज 2:00 बजे अपरान्ह से चौपाल लगाई गई । चौपाल में तहसील स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उपस्थित जनसमूह की जन समस्याएं सुनी गई। इस चौपाल में गांव की नयका देवी, बेताली देवी, रामतेज, अवधेश पांडे, सतीश चंद्र, सहित दर्जनों ग्राम वासियों ने अपनी समस्याएं रखी जिसका तत्काल निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया। चौपाल में मुख्य रूप से आवास, शौचालय, नाली खड़ंजा, संपर्क मार्ग, गांव का परिक्रमा मार्ग, विद्युत से संबंधित समस्याएं मुख्य रूप से उपस्थित लोगों द्वारा बताई गई। विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी अधिकारी चौपाल में उपस्थित नहीं रहा।इस कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह ने किया। चौपाल में मुख्य रूप से सीडीपीओ बीकापुर राजेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, अजय तिवारी,अवनीश शुक्ला, उषा रानी शर्मा, अजय कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार, शुभम शुक्ला, अंजू वर्मा , ग्राम प्रधान अनिल सिंह सहित ग्रामसभा वासी उपस्थित रहे।

