शिक्षा में नवाचार की नई राह: डायट सुल्तानपुर में बेस्ट प्रैक्टिस प्रतियोगिता सम्पन्न
सिटी रिपोर्टर सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सुल्तानपुर में रविवार को नवाचार महोत्सव एवं बेस्ट प्रैक्टिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें सुल्तानपुर जनपद के 15 ब्लॉकों और अमेठी जनपद के 13 ब्लॉकों से आए नवाचारी शिक्षकों ने अपनी शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया। शिक्षक प्रशिक्षक संवर्ग से भी प्रतिभाग हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य हरिकेश यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। मूल्यांकन समिति के सदस्य अवधेश प्रताप सिंह एवं विजय प्रताप सिंह इस दौरान मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्राचार्य हरिकेश यादव ने कहा कि नवाचारी शिक्षण विधियां शिक्षा में आए पठार को दूर करने के लिए आवश्यक हैं। यदि समयानुकूल पद्धतियाँ नहीं अपनाई जातीं तो छात्र अधिगम और कौशल विकास में पिछड़ जाते हैं। शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को भावी चुनौतियों के अनुरूप सक्षम बनाने के लिए नवाचारी तरीकों का प्रयोग करें।समन्वयक शैलेष कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य है – सोचें, सृजन करें और साझा करें।कार्यक्रम में विज्ञान प्रवक्ता अजय सरोज ने पंजीकरण कार्य का सफल दायित्व निभाया।प्रियंका सिंह,डॉ. हरिओम त्रिपाठी, शरद चतुर्वेदी, नरेन्द्र सिंह, राजीव सिंह समेत सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।

