श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्त भाउक हुए पूर्व शिक्षा मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा

सपा के बड़ी-बड़ी हस्तियों ने पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना, भावुक हुए लोग

जौनपुर/शाहगंज।

पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा

आजमगढ़ जिले के गद्दोपुर गांव मे सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा की पत्नी मीनाक्षी विश्वकर्मा का पिछले वर्ष कोरोना महामारी मे मृत्यु हो गई  थी। बुधवार प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन किया गया, समाजवादी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओ ने पहुंचकर  श्रद्धांजलि देेेे कर व्यक्त की शोक संवेदना, श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्त भावुक हुए राम आसरे विश्वकर्मा (पूर्व शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश)

कार्यक्रम की शुरूआत  राम आसरे विश्वकर्मा सपा पूर्व शिक्षा मंत्री ने पत्नी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके किया, पुष्प अर्पित करते वक्त श्री विश्वकर्मा ने भावुक हो गए कहा कि जो लोग चले जाते हैं वह कभी वापस नहीं आते लेकिन उनकी यादें हम सब से कभी दूर नहीं हो सकती।

कार्यक्रम में पहुंचे शाहगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के नेता शैलेंद्र यादव उर्फ ललई ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबके बीच से मीनाक्षी जी का जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण रहा है हम सब उनकी कमी को कभी पूरा नहीं कर पाएंगे, अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की कहा की कोरोना महामारी के चलते कई परिवार अपनों को खो दिया। यह हम सबके लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय रहा है,किसी परिवार अपने सदस्य को खोने का असली दर्द वही समझ सकता है जिन सदस्यों ने किसी अपनों को खोया है। इस अवसर पर राम अवतार विश्वकर्मा आशुतोष विश्वकर्मा अमरनाथ विश्वकर्मा,जियालाल विश्वकर्मा,लालजी विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा पुर्व अध्यापक,शैलेन्द्र कुमार विश्वकर्मा(अध्यापक) समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *