दिनांक 31मार्च 2023 को श्री केशव नाथ जूनियर हाईस्कूल होरैया मड़ियाहूं जौनपुर के वरिष्ठ अध्यापक श्री इन्द्र बहादुर सिंह जी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका सेवानैवृत्तिक सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार सिंह एवं अन्य अध्यापकों ने विद्यालय के प्रति उनके योगदान को याद किया और अपेक्षा की कि, भविष्य में भी उनका सहयोग मिलता रहेगा।श्री इन्द्र बहादुर सिंह को उनके सेवानैवृत्तिक सम्मान समारोह में उपस्थित “देश की उपासना” दैनिक के सम्पादक मंडल के सदस्य श्री शिवशंकर द्विवेदी, संयुक्त सचिव सेवानिवृत्त उत्तर प्रदेश शासन ने अपनी कृति “अ मोक्ष एक प्रस्तुति” की एक प्रति श्री इन्द्र बहादुर सिंह को भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा किया है कि श्री सिंह साहब शेष जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित करेंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि श्री इन्द्र बहादुर सिंह जी श्री द्विवेदी जी के साथ उक्त विद्यालय में सहपाठी के रूप में भी रहे हैं।

