
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में एक जम्मू के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्र अपने किराए के आवास में फंदे से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बारामूला के फेतीपोरा में एक युवक सुबह अपने किराए के आवास पर फंदे के लटका पाया गया। छात्र की पहचान कुलदीप भारती के पुत्र मयंक भारती (22) के रूप में हुई है। वह जम्मू के त्रिकुटा नगर की रहने वाला था और जीएमसी बारामुला में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।
शव को चिकित्सा औपचारिकताओं के लिए जीएमसी बारामूला में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

